बाजपुर। Uttarakhand Family Dispute : देवर को पीट रही पुत्रवधू का विरोध करना सास को महंगा पड़ गया। पुत्रवधू ने गालीगलौज और मारपीट करने के साथ ही सास पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली के छर्रे पैर में लगने से घायल सास को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने पुत्रवधू के विरुद्ध पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
इसे भी पढ़ें : Saina Nehwal Divorce : साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप अलग हुए, खिलाड़ियों के टूटते रिश्तों की लंबी लिस्ट में जुड़ा 1 और नाम
उत्तराखंड के बाजपुर के ग्राम इटव्वा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके तीन बेटे हैं। वह दो छोटे बेटों के साथ रहती है और तीसरा बेटा उसी घर में अपनी पत्नी के साथ अलग कमरे में रहता है। रविवार रात करीब दो बजे उसकी आंख शोर होने पर खुल (Uttarakhand Family Dispute)गई। देखा तो बड़े बेटे की पत्नी गालीगलौज करते हुए छोटे बेटे को डंडे से पीट रही थी। जब उसने रोका तो बहू ने ईंट उठाकर पीठ पर दे मारी।
इसे भी पढ़ें : Excise Officers Anticipatory Bail : आबकारी अफसरों ने कोर्ट में ठोकी अग्रिम जमानत याचिका, 18 जुलाई को होगी सुनवाई
आरोप लगाया कि इसके बाद गुस्साई बहू ने तमंचा से उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के माध्यम से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने छर्रे निकालकर आठ टांके लगाए (Uttarakhand Family Dispute)हैं। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि घायल बुजुर्ग का उपचार कराया गया है। घरेलू विवाद की तहरीर की जांच की जा रही है। इसके बाद ही प्राथमिकी कर आगे कार्रवाई की जाएगी।