UP Crime News : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में एक पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना के बाद महिला के पति महेश का शव गांव के पास एक बगीचे में मिला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर इस बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है।
आपको बता दें कि, ये पूरा मामला सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार की सुबह किंदीपुर बाजार में 38 वर्षीय महेश की लाश मिली। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला की महेश की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। इस बीच जांच में यह भी मालूम हुआ कि मृतक महेश की पत्नी पूजा का गांव के ही एक शख्स जयप्रकाश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
कॉल डिटेल खंगाली तो सामने आया सनसनीखेज सच
ऐसे में पूरे मामले का खुलासा करने के लिए सर्विलांस और एसओजी समेत पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने जब जयप्रकाश और मृतक महेश की पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली तो सनसनीखेज सच सामने आ गया। जिसके बाद घटना में शामिल मृतक महेश की ‘हत्यारी’ पत्नी पूजा और उसके प्रेमी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया।
मृतक के परिजनों के अनुसार महेश कुमार लुधियाना में मजदूरी करता था। साल 2025 की शुरुआत में ही वो घर आ गया था और मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहा था। महेश की पत्नी पूजा के अनुसार काम से लौटने के बाद पति शाम को मछली लेने बाजार गया था। लेकिन जब लौटने में समय ज्यादा हो गया तो महेश की खोजबीन शुरू हुई।
Read More : गणेश सवारी में लव जिहाद की झांकी पर बवाल, उज्जैन के महिदपुर में पथराव के बाद तनाव
महुआ के पेड़ के नीचे महेश की लाश मिली
इस दौरान पूजा ने लोगों को बताया कि पति का उससे कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ था। गांव में भी किसी से कोई विवाद नहीं था। मगर अगली सुबह महुआ के पेड़ के नीचे महेश की लाश मिली।
जयप्रकाश और मृतक की पत्नी ने मिलकर की हत्या
शुक्रवार को सुल्तानपुर पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। ASP के मुताबिक, मृतक महेश की पत्नी पूजा का गांव के ही एक व्यक्ति जयप्रकाश से प्रेम प्रसंग था। पहले महेश को ले जाकर जयप्रकाश ने जमकर शराब पिलाई, जब महेश नशे में हो गया तो जयप्रकाश और मृतक की पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।