Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण से पहले ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव, इन 5 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के संकेत

CG Express News

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण से ठीक पहले चार ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल बदलने से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। सूर्य ग्रहण से पहले सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र की चाल बदलने जा रही है। इन ग्रहों की चाल बदलने से कुछ राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे।

मेष राशि: आपको करियर में लाभ होगा। कामकाज में अच्छी प्रगति के संकेत हैं। लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने का यह सही समय है। मेहनत और आत्मविश्वास आपको अच्छे नतीजे दिलाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन-संपदा में वृद्धि होगी।

कर्क राशि: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग भी मिलेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों का साथ रहेगा। कामकाज और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। इस समय निवेश करना भी शुभ होगा।

Read More : बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता के घर फायरिंग, गैंगेस्टर बोला-संतों के अपमान का लिया बदला

कन्या राशि: आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव के संकेत हैं। पैसों के मामलों में राहत मिल सकती है। पुराना निवेश या रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। वित्तीय योजना बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि: इस समय आपके वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। रिश्ते मजबूत होंगे और गलतफहमियां दूर होंगी। बिजनेस पार्टनर के साथ नया काम शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आपका झुकाव आध्यात्मिकता और नई योजनाओं की ओर बढ़ सकता है। ध्यान, योग या किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। साथ ही, आप अपने भविष्य की योजनाओं को नए तरीके से देख पाएंगे।

Share This Article
Follow:
CG Express News: छत्तीसगढ़, देश-दुनिया, क्राइम, टेक्नोलॉजी, खेल, बॉलीवुड और बिजनेस की ताज़ा, भरोसेमंद खबरें और गहराई से रिपोर्टिंग। तेज़, सही और अपडेटेड।