Sukma Naxal News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की नापाक करतूत, शिक्षादूत को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इलाके में मचा हड़कंप

CG Express
Sukma Naxal News

Sukma Naxal News सुकमाः लगातार नुकसान झेलने के बाद भी नक्सली अपने नापाक हरकतों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी बीच अब सिलगेर इलाके में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों ने शिक्षादूत को मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में हड़ंकप मचा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है।

Read More : कलेक्टर ने दिखाई उंगली तो भड़क गए विधायक जी! मुक्का दिखाकर मारने भी दौड़े, जानें पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सिलगेर इलाके का है। मंडीमर्का में शिक्षादूत के रूप में पदस्थ लक्ष्मण बारसे की माओवादियों ने हत्या कर दी। नक्सलियों ने उनपर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। घटना से इलाके में हड़ंकप मचा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। आसपास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है।.

Share This Article