Samvida karmachari Latest News: संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई गई सेवा अवधि, मिलेगी नियमित कर्मचारी जैसी सुविधा

CG Express
Samvida karmachari Latest News

Samvida karmachari Latest News चंडीगढ़। संविदा कर्मचारी भले ही सरकारी दफ्तरों में काम करते हैं, लेकिन उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता है। वेतन सहित अन्य सुविधाओं के लिए सड़क से लेकर कोर्ट तक में लड़ाई लड़ना पड़ता है। इस बीत अब हरियाणा सरकार ने संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

हरियाणा सरकार ने एचकेआरएनएल (हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड) और आउटसोर्सिंग पालिसी पार्ट-2 के तहत विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को 30 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले इन कर्मचारियों की सेवा अवधि 31 जुलाई तक बढ़ाई गई थी। सरकार पहले ही पांच वर्ष से अधिक समय से सेवा दे रहे करीब 1।2 लाख अनुबंधित कर्मचारियों की नौकरी को 58 वर्ष की आयु तक सुरक्षित कर चुकी है।

Read More : महिला का भरी पंचायत में बड़ा ऐलान, कहा- पति और प्रेमी के साथ 15-15 दिन बिताउंगी रात, भौचक्के रह गए पंच

अनुबंधित कर्मचारियों को मिलेंगे स्थायी कर्मचारियों जैसे लाभ:

  • 15 अगस्त 2024 तक पांच साल की सेवा पूरी करने वाले संविदा कर्मियों को नौकरी सुरक्षा मिलेगी।
  • इन्हें स्थायी कर्मचारियों के बराबर बेसिक वेतन दिया जाएगा।
  • 5 साल से अधिक सेवा वालों को न्यूनतम पे स्केल से 5% अधिक,
  • 8 साल वाले को 10% अधिक,
  • और इससे अधिक सेवा पर 15% अधिक वेतन मिलेगा।
  • हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी।
  • कर्मचारियों को सालाना वेतनवृद्धि, डेथ-कम-रिटायरमेंट ग्रेच्युटी, और मैटरनिटी एक्ट के तहत सभी लाभ मिलेंगे।
  • इसके अलावा, पीएम-जन आरोग्य योजना और चिरायु एक्सटेंशन योजना के तहत परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
Share This Article