Ration Card New Update लखनऊः यदि आप मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं और आपके राशन कार्ड में घर के सभी पांच वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों के नाम दर्ज हैं, लेकिन उनकी केवाईसी (KYC) अपडेट नहीं हुई है तो इस महीने से आपको राशन नहीं मिलेगा। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना केवाईसी के वयस्क लाभार्थियों का राशन रोक दिया जाएगा।
राजधानी लखनऊ में ही तीन लाख उपभोक्ता अब तक केवाईसी नहीं करा पाए हैं। इनमें से 1.75 लाख लाभार्थी पांच साल तक के बच्चे हैं, जिनका राशन जारी रहेगा। लेकिन बाकी सवा लाख वयस्कों को इस बार राशन नहीं मिलेगा, जब तक कि वे अपना केवाईसी अपडेट नहीं करा लेते। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कार्डधारक जिनकी केवाईसी लंबित है, वे कोटेदार के पास जाकर अपने आधार कार्ड के साथ केवाईसी पूरा कर सकते हैं। बीते दो दिनों से सर्वर सुचारू रूप से काम कर रहा है, हालांकि कभी-कभी नेटवर्क की समस्या के कारण ई-पास मशीनों की गति धीमी हो जाती है।
राशन वितरण में बदलाव, अब दो शिफ्ट में मिलेगा अनाज
कोटेदारों की मनमानी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विभाग ने अब राशन वितरण को दो शिफ्टों में करने का निर्णय लिया है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। तय समय के बाद ई-पास मशीनें अपने आप बंद हो जाएंगी और उपभोक्ता अंगूठा लगाकर राशन प्राप्त नहीं कर सकेंगे।
Read More : बस्तर दशहरा में शामिल होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुरिया दरबार में जनता से करेंगे संवाद
क्यों जरूरी है केवाईसी?
Ration Card New Update केवाईसी का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र और वास्तविक लाभार्थियों को ही मिले। आधार आधारित सत्यापन से पारदर्शिता बढ़ी है और फर्जीवाड़ा रोका जा सका है। यदि आपने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है, तो तत्काल अपने कोटेदार से संपर्क करें। अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ ले जाएं और सभी पात्र सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण कराएं, ताकि आगामी महीनों में भी आप राशन योजना का लाभ ले सकें।