Raipur Crime – रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में दिनदहाड़े चाकूबाजी और मारपीट, दो गिरफ्तार एक फरार

CG Express News

रायपुर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मामूली विवाद के बाद पार्किंग चालाने वाले शख्स के साथ मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। बदमाशों ने पार्किंग संचालक पर चाकू से हमला किया।

साथ ही 10 हजार रुपए भी लूटकर फरार हो गए। पूरे मामले में पार्किंग संचालक की शिकायत पर जीआरपी रायपुर ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

यह वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले काफी देर तक बहसबाजी होती है, जिसके बाद ठेकेदार को गाली-गलौज करता है। फिर कॉलर पकड़कर धक्का मारकर गिरते ही तीनों आरोपी पीटना शुरू कर देते हैं। तीन बदमाश चाकू, लाठी और हॉकी स्टिक से पीटा है।

Share This Article
Follow:
CG Express News: छत्तीसगढ़, देश-दुनिया, क्राइम, टेक्नोलॉजी, खेल, बॉलीवुड और बिजनेस की ताज़ा, भरोसेमंद खबरें और गहराई से रिपोर्टिंग। तेज़, सही और अपडेटेड।