PM Modi को मिला नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Umesh Sahu
PM Modi Visit Punjab

PM Modi | नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नामीबिया की राजकीय यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान“ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें नामीबिया की राष्ट्रपति महामहिम नेटुम्बो नंदी-नदैतवा द्वारा प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेता बन गए हैं।

यह भी पढ़ें :- Railway Job Vacancies: 50,000 से ज्यादा पद, जानिए कब और कैसे होगी भर्ती

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री PM Modi ने इसे भारत की 1.4 अरब जनता और भारत-नामीबिया की ऐतिहासिक एवं रणनीतिक साझेदारी को समर्पित किया। उन्होंने राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा और नामीबिया की जनता के प्रति इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

PM Modi भारत-नामीबिया संबंधों का नया अध्याय

यह सम्मान न केवल भारत और नामीबिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, बल्कि यह दोनों देशों की युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का भी स्रोत है। PM Modi का यह सम्मान वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व की भी पुष्टि करता है।

यह भी पढ़ें :- Indian postal stamps: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर डाक विभाग ने जारी किया स्मारक डाक टिकट

Share This Article