Nikki Murder Case 2025 : निक्की हत्याकांड में तीसरा आरोपी रोहित भाटी गिरफ्तार, कड़ी सर्चिंग के बाद ससुर सत्यवीर भी अरेस्ट

CG Express
Nikki Murder Case

Nikki Murder Case : ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी दहेज हत्या मामले में नोएडा पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है। 25 अगस्त 2025 को निक्की के जेठ रोहित भाटी, जो उनकी बड़ी बहन कंचन के पति हैं, को हरियाणा के सिरसा टोल के पास से गिरफ्तार किया गया। ससुर सत्यवीर भाटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को निक्की के पति विपिन भाटी और सास दया भाटी को गिरफ्तार किया था। विपिन को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये है पूरा मामला (Nikki Murder Case)

दरअसल, बीते 21 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 26 वर्षीय निक्की भाटी को कथित तौर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के बाद जिंदा जला दिया गया। कासना थाना पुलिस ने निक्की की बड़ी बहन कंचन की शिकायत के आधार पर 22 अगस्त को विपिन भाटी, दया भाटी, सत्यवीर भाटी और रोहित भाटी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की थी (Nikki Murder Case)। रोहित भाटी की पत्नी कंचन ने बताया कि उनकी बहन को 36 लाख रुपये की दहेज मांग पूरी न करने पर प्रताड़ित किया गया और हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, विपिन भाटी ने निक्की को पहले पीटा, उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला, और फिर आग लगा दी। यह घटना निक्की के 6 वर्षीय बेटे और कंचन के सामने हुई। निक्की को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।(Nikki Murder Case)

Read More : श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत 40 से ज्यादा घायल

Nikki Murder Case निक्की के पिता भिखारी सिंह पायला ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों, कंचन (29) और निक्की (26), की शादी 2016 में सिरसा गांव के रोहित भाटी और विपिन भाटी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए दोनों को प्रताड़ित कर रहे थे।

भिखारी सिंह ने कहा, “हमने स्कॉर्पियो कार और बुलेट मोटरसाइकिल दी, लेकिन उनकी मांगें बढ़ती गईं। बाद में उन्होंने 36 लाख रुपये मांगे।” कई बार पंचायत बुलाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

कंचन ने बताया कि विपिन और रोहित अपनी पत्नियों को रात में देर से घर आने और अन्य महिलाओं से संबंध रखने पर सवाल उठाने पर मारते थे। निक्की और कंचन का इंस्टाग्राम पर मेकओवर बाय कंचन नाम से एक ब्यूटी पार्लर चैनल था, जिसके 54,500 फॉलोअर्स हैं। विपिन को निक्की का पार्लर दोबारा खोलना और इंस्टाग्राम रील्स बनाना पसंद नहीं था, जिसके कारण 21 अगस्त को दोनों में तीखी बहस हुई थी।

नोएडा पुलिस ने 23 अगस्त को विपिन भाटी को गिरफ्तार किया, जब वह ज्वलनशील पदार्थ की बोतल बरामद करने के लिए ले जाए जा रहे थे। विपिन ने सिरसा चौक के पास पुलिस का पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई और वह पैर में घायल हो गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। रविवार को दया भाटी को जिम्स अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया, जब वह विपिन से मिलने जा रही थी। 25 अगस्त को रोहित भाटी को हरियाणा के सिरसा टोल से पकड़ा गया। सत्यवीर भाटी की तलाश जारी है।(Nikki Murder Case)

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कंचन द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो को सबूत के तौर पर लिया है, जिसमें विपिन और दया को निक्की को पीटते और जलाते हुए देखा गया। निक्की के बेटे ने बताया, “उन्होंने मम्मी पर कुछ डाला, थप्पड़ मारा, और फिर लाइटर से आग लगा दी।”

Share This Article