MP News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का प्रमोशन, IAS कैडर में किए गए शामिल, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

CG Express

MP News भोपालः मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नत 16 अधिकारियों में वर्ष 2023 के आठ और 2024 के आठ अधिकारियों को आईएएस अवॉर्ड हुआ है। हालांकि इस आदेश के साथ ही यह भी शर्त जोड़ी गई है कि यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश सरकार बनाम कमल नागर और अन्य संबंधित प्रकरणों में जबलपुर हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।

Read More : इस नगरीय निकाय के 9 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, चौंकाने वाली वजह आई सामने, मची खलबली

वर्ष 2023 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों में नारायण प्रसाद, नामदेव, डॉक्टर कैलाश बुंदेला, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेंद्र सिंह चौहान शामिल है। वहीं, वर्ष 2024 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों में संतोष कुमार टिगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बतुला, सपना अनुराग जैन औरआशीष कुमार पाठक है।

Share This Article