Hockey Asia Cup 2025: भारत ने फाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री, खिताब जीतने से एक कदम दूर

CG Express
Hockey Asia Cup 2025

Hockey Asia Cup 2025: नई दिल्ली। हॉकी एशिया कप 2025 बिहार के राजगीर में खेला जा रहा है। जहां भारत ने चीन को 7-0 से हरा दिया है और फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय प्लेयर्स ने 7 गोल किए। वहीं चीन की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। अब 7 सितंबर को भारतीय टीम का फाइनल में साउथ कोरिया से सामना होगा।

शुरुआत से ही भारतीय प्लेयर्स ने किया कमाल

चीन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और गोल करने के लगातार मौके बनाए। भारत के लिए सबसे पहले साहिलानन्द लाकड़ा ने गोल किया और टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय प्लेयर्स का हौसला बढ़ गया और फिर दिलप्रीत सिंह ने भी गोल करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया। भारतीय प्लेयर्स ने चीन के डिफेंस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। पहले क्वार्टर में भारत ने दो गोल दागे।

दूसरे क्वार्टर में भी चीन की टीम दबाव में दिखी और गोल को ज्यादा समय तक अपने पास नहीं रख पाई। मनदीप सिंह ने पेनाल्टी कार्नर पर शानदार गोल किया और चीन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। हाफ-टाइम तक भारत ने चीन पर 3-0 की बढ़त हासिल कर ली।

read more: Unified Pension Scheme Latest News: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब कम सेवा अवधि पर भी मिलेगी पेंशन, सरकार ने नियमों में किया बदलाव

अभिषेक ने किए दो गोल

इसके बाद भारतीय टीम के लिए राजपाल कुमार ने और सुखजीत सिंह ने भी गोल किए। सुखजीत ने पेनाल्टी कॉर्नर पर कोई गलती नहीं की और चीन के गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचाया। चौथे क्वार्टर में भारत के लिए अभिषेक ने दो गोल किए। उन्होंने 45वें और 49वें मिनट गोल किए। उनके गोल के बाद ही भारत की जीत पक्की हो गई थी।

साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा बार जीता है खिताब

हॉकी एशिया कप के इतिहास में साउथ कोरिया की टीम सबसे सफल टीम है। कोरियाई टीम अभी तक पांच बार हॉकी एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं भारतीय टीम ने तीन बार हॉकी एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। अब 7 सितंबर को भारत के सामने साउथ कोरिया की चुनौती होगी। फाइनल मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी। वह हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

Share This Article