Gold-Silver Latest Rate: गिर गए सोने और चांदी के दाम, जानें क्या है ताजा भाव

CG Express
Gold-Silver Latest Rate

Gold-Silver Latest Rate: नई दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमत में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। अक्टूबर एक्सपायरी वाला सोना वायदा 11 सितंबर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ ही 1,08,836 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया। इसी तरह, दिसंबर एक्सपाइरी वाले चांदी की कीमत भी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,24,984 के लेवल पर पहुंच गई। बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी का रुख देखा जा रहा है और यह लगातार नए फ्रेश टॉप लेवल पर जा रहा था।

बड़े महानगरों में आज सोने-चांदी की खुदरा कीमतें

दिल्ली में आज के दाम:

  • 24 कैरेट सोना: ₹11,066 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹10,145 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना (999 सोना): ₹8,303 प्रति ग्राम
  • चांदी: ₹129.90 प्रति ग्राम | ₹1,29,900 प्रति किलोग्राम

मुंबई में आज के दाम:

  • 24 कैरेट सोना: ₹11,051 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹10,130 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना (999 सोना): ₹8,288 प्रति ग्राम
  • चांदी: ₹129.90 प्रति ग्राम | ₹1,29,900 प्रति किलोग्राम

कोलकाता में आज के दाम:

  • 24 कैरेट सोना: ₹11,051 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹10,130 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना (999 सोना): ₹8,288 प्रति ग्राम
  • चांदी: ₹129.90 प्रति ग्राम | ₹1,29,900 प्रति किलोग्राम

चेन्नई में आज के दाम:

  • 24 कैरेट सोना: ₹11,073 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: ₹10,150 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोना (999 सोना): ₹8,405 प्रति ग्राम
  • चांदी: ₹140 प्रति ग्राम | ₹1,40,000 प्रति किलोग्राम

सोने की ग्लोबल मार्केट में आज का भाव

goldprice.org के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव आज 3,635.96 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस चल रहा है। इसमें बीते सत्र के मुकाबले -0.20% की कमी दर्ज की गई है। भारत में सोना इस साल अबतक औसतन 42.8 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।

सोने को लेकर भारत की बात करें तो यहां सालाना सोने की खपत वर्ष 2024 में लगभग 802.8 टन थी। भारत में सोने की कीमत साल 2014 के मुकाबले साल 2025 में लगभग ₹74,000 (लगभग 265‑270%) प्रति 10 ग्राम बढ़ी है।

Share This Article