Gallantry Awards 2025: छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवॉर्ड, भुनेश्वर साहू ने नक्सली हमले में बचाई थी टीम की जान

CG Express
Gallantry Awards 2025

Gallantry Awards 2025 रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस वीरता पदक 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दंतेवाड़ा में तैनात निरीक्षक संजय पोटाम को तीसरी बार यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलेगा।

इसके अलावा, रायपुर से निरीक्षक भुनेश्वर साहू और लालजी सिन्हा को भी उनके अदम्य साहस के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। 12 जिलों के कुल 28 पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा, जिसमें दंतेवाड़ा के 8 अधिकारी सबसे ज्यादा हैं।

वीरता और सेवा के लिए सम्मान

छत्तीसगढ़ पुलिस के 11 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, 17 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा), सराहनीय सुधार सेवा पदक और गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान नक्सल विरोधी अभियानों, सुरक्षा व्यवस्था और जनसेवा में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ये पुरस्कार 15 अगस्त 2025 को प्रदान किए जाएंगे।

भुनेश्वर साहू की वीरता की कहानी

निरीक्षक भुनेश्वर साहू, जो वर्तमान में रायपुर यातायात पुलिस में तैनात हैं, को उनके नक्सल विरोधी अभियानों में साहस और नेतृत्व के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। 17 जून 2021 को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज और एसएसपी जगदलपुर के आदेश पर साहू ने चंदामेटा जंगल, ग्राम प्यारभाठ (थाना दरभा) में एक सर्चिंग पार्टी का नेतृत्व किया।

18 जून 2021 की सुबह बरसात और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच उनकी टीम नक्सलियों के गढ़ में पहुंची। अचानक नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। साहू ने न केवल अपनी और अपनी टीम की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि जवानों का हौसला बढ़ाते हुए जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने नक्सलियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया, लेकिन लगातार गोलीबारी के बीच उन्होंने प्रभावी रणनीति से स्थिति को नियंत्रित किया। साहू ने अब तक 25 से अधिक नक्सल विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिलेगा।

Read More : Heavy Rain Alert: 16 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, यहां के सभी स्कूल बंद, कई फ्लाइट रद्द 

वीरता पदक प्राप्तकर्ता

वीरता पदक पाने वाले पुलिस अफसर-कर्मी

अंजू कुमारी (डीएसपी, कबीरधाम)

लालजी सिन्हा (निरीक्षक, कबीरधाम)

भुनेश्वर साहू, (T। यातायात पुलिस रायपुर)

संजय पोटाम (निरीक्षक, दंतेवाड़ा)

कमलेश मरकाम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)

दिनेश भास्कर (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)

चैतराम गुरुपंच (निरीक्षक, सुकमा)

हेमला नंदू (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)

प्यारस मिंज (सहायक उपनिरीक्षक, दंतेवाड़ा)

मनोज पुनेम (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा)

शहीद बुधराम कोरसा (प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा) सम्मान उनकी पत्नी सुखमती कोरसा को दिया जाएगा।

राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा)

महेश राम साहू (सेवानिवृत्त निरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय)

राज्य स्तरीय पुरस्कार

गुरु घासीदास पुरस्कार – मिशा सिन्हा (SDOP, गरियाबंद)

राज्यपाल पुरस्कार – मंजूलता राठौर (DSP, रायपुर)

रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार – मंजूलता राठौर (DSP, रायपुर)

मुख्यमंत्री पुरस्कार – रागिनी मिश्रा (SDOP, धमतरी)

शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार रविन्द्र कुमार अनंत (निरीक्षक, एजेके थाना, बिलासपुर)

पुलिस महानिदेशक पुरस्कार नर्मदा कोठारी (प्रधान आरक्षक, बालोद)

ज्ञानेन्द्र कुमार अवस्थी (रिटायर्ड एआईजी, पीएचक्यू)

भारतीय पुलिस पदक (सराहनीय सेवा)

अनिल कुमार कश्यप (DSP, मुख्यालय)

हरिशंकर प्रताप सिंह (निरीक्षक, विशेष मुख्यालय)

नरेश कुमार पैकरा (कंपनी कमांडर, 7 वीं वाहिनी, भिलाई)

वली मोहम्मद शेख (निरीक्षक, योजना प्रबंध मुख्यालय)

समैया चिपनपल्ली (ASI, नक्सल सेल, बीजापुर)

सुशील कुमार श्रीवास (प्रधान आरक्षक, मुख्यालय)

तुलाराम चुरेंद्र (प्रधान आरक्षक, रावघाट, कांकेर)

हरीश चंद्र मरकाम (राजनांदगांव)

सुशील कुमार चौबे (आरक्षक, अअवि, पुलिस मुख्यालय)

छत्तीसगढ़ के इन 25 पुलिस अधिकारियों को दिल्ली में मिलेगा वीरता पदक

सुनील शर्मा, IPS पुलिस अधीक्षक जीएम

संदीप कुमार मडिले उप निरीक्षक जीएम

मडकाम पांडू कांस्टेबल जीएम

मडकाम हडमा कांस्टेबल जीएम

मडकाम देवा कांस्टेबल जीएम

बर्से हुंगा कांस्टेबल जीएम

रोशन गुप्ता सहायक कांस्टेबल जीएम

स्व. रामुराम नाग सहायक उप निरीक्षक जीएम (मरणोपरांत)

स्व. कुंजाम जोगा कांस्टेबल जीएम (मरणोपरांत)

स्व. वंजाम भीमा कांस्टेबल जीएम (मरणोपरांत)

सूरज कुमार मरकाम कांस्टेबल जीएम

मदवी सन्नू कांस्टेबल जीएम

कारोद सिंह कंपनी कमांडर जीएम

विशिष्ट कार्य के लिए

हिमांशु गुप्ता डायरेक्टर छत्तीसगढ़

सराहनीय कार्य के लिए

ध्रुव गुप्ता इंस्पेक्टर जनरल छत्तीसगढ़

प्रशांत कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़

श्वेता राजमानी कमांडेंट छत्तीसगढ़

रवि कुमार कुरें पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़

कौशल्या भट्ट इंस्पेक्टर (मिन) छत्तीसगढ़

रोहित कुमार झा सहायक इंस्पेक्टर जनरल छत्तीसगढ़

कमलेश कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर (मिन) छत्तीसगढ़

दल सिंह नामदेव प्लाटून कमांडर छत्तीसगढ़

दिलीप कुमार सिन्हा कंपनी कमांडर छत्तीसगढ़

सुशील कुमार बरुआ सहायक सब-इंस्पेक्टर छत्तीसगढ़

 

Share This Article