रायगढ, 7 जुलाई। Drunk Police Constable Video : पुलिस महमे में अनुशासन की गूंज एक बार फिर विवादों के थपेड़े में बह गई। डायल 112 के एक आरक्षक की हरकत ने विभाग की साख को शर्मसार कर दिया, जब वह नशे की हालत में अपने ही साथी पर बेल्ट लेकर टूट पड़ा।
यह वाकया तब और सनसनीखेज हो गया जब उसी थाने में मौजूद एक और पुलिसकर्मी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नशे में धुत आरक्षक को तड़ातड़ आठ थप्पड़ जड़ दिए। पूरा घटनाक्रम अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
नशे में धुत आरक्षक (Drunk Police Constable Video) का व्यवहार बेकाबू
सूत्रों के अनुसार, नशे में धुत आरक्षक का व्यवहार बेकाबू (Drunk Police Constable Video)था। पहले उसने डायल 112 के ड्राइवर के साथ मारपीट की और फिर अस्पताल में अपने ही साथी पर बेल्ट चला दी। इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य आरक्षक ने सार्वजनिक रूप से अनुशासन की मर्यादा सिखाते हुए उसे थप्पड़ों से जवाब दिया।
पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से आरोपी आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए (Drunk Police Constable Video)हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब कानून के रखवाले ही नियंत्रण खो दें, तो आम जनता किस पर भरोसा करे?
शराब का रुआब अब वर्दी पर भारी!
राजनांदगांव में एक आरक्षक ने नशे में धुत होकर थाने के अंदर ही fellow पुलिसकर्मी पर बेल्ट चला दी, थप्पड़ जड़ दिया।
जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो न्याय की उम्मीद किससे?#छत्तीसगढ़ #PoliceInLiquorGrip #SystemFail #शराब_का_नशा #कानून_की_बेइज्जती pic.twitter.com/Omx9jLsiXi
— Chhattisgarh Congress Sevadal (@SevadalCG) July 1, 2025
इसे भी पढ़ें : Viral Video Raigarh : शराब के नशे में झूमते दिखे 2 वर्दीधारी जवान, हंगामा देख मच गया बवाल, SP ने दिए जांच के आदेश


