CG News: बलरामपुर में बाढ़ का कहर, 4 लोगों की मौत, एक परिवार के 3 लोग लापता, 60 बकरियां भी बह गईं

CG Express

बलरामपुर: CG News: जिले में लुत्तीसढ़सा स्थित पुराना बांध टूटने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। एक बच्चे और महिला की डेड बॉडी आज सुबह मिली है। वहीं दो के शव कल रात ही मिल गए थे। लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही है। घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है। बता दें कि बांध टूटने से निचले इलाके के 4 घर बाढ़ की चपेट में आकर बह गए। हादसे में इन घरों के 7 लोग चपेट में आ गए। घटना की सूचना पर देर रात से रेस्क्यू टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बलरामपुर जिले में दो दिनों से हो रही बारिश से बांध लबालब हो गया था। यह मिट्टी का बांध है, जो साल 1981 में बनाया गया था। ओवर फ्लो होने के कारण मंगलवार रात करीब 11 बजे से 11.30 बजे के बीच मेड़ टूट गई और बांध बह गया।

Read More : प्रदेश के इस सरकारी अस्पताल का ICU बना मौत का घर! चूहे के काटने से बच्चे की गई जान, अब प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

बच्चे और महिला का शव मिला

CG News: बांध टूटने से बहे गणेश खैरबार के बड़े बेटे कार्तिक खैरबार (6 वर्ष) का शव बुधवार सुबह मिल गया है। वह कक्षा पहली का छात्र था। गणेश खैरबार के छोटे बेटे (4 वर्ष) का पता नहीं चला है। वह आंगनबाड़ी में पढ़ता था। बाढ़ में बही एक अन्य महिला चिंता (30) का शव भी मिल गया है। बाढ़ में बहे संजीवन की बेटी प्रिया (6 वर्ष), सहित दो बच्चे और गणेश खैरबार की तलाश की जा रही है। बाढ़ में जीतन राम की करीब 60 बकरियां भी बह गई।

Read More : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, फोन पर फोटो से तय होती थी डील, कमरों में होती थी सप्लाई

तैरकर लोगों ने बचाई जान

ग्रामीणों ने बताया कि रात को जब बांध टूटा तो सबसे पहले पानी का सैलाब कालीचरण टोप्पो के घर पहुंचा। जिससे परिवार के 11 अन्य सदस्य पानी में बहने लगे। कालीचरण टोप्पो ने बांस को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। कालीचरण की पत्नी फुलमनी टोप्पो दीवार के नीचे दब गई थी, जिसे बाद में निकाला गया। दोनों घायल हो हैं। कालीचरण के परिवार के अन्य सदस्यों ने तैरकर जान बचाई। इसके बाद पानी का सैलाब रामवृक्ष खैरबार के घर पहुंचा, जिसमें उसका पूरा घर और परिवार के सभी सदस्य बह गए। रामवृक्ष झाड़ी पकड़कर बाहर निकल गया। उसकी पत्नी, बेटा दो बहुएं और बच्चे पानी में बह गए।

TAGGED:
Share This Article