बिलासपुरः Bilaspur Murder Case: जिले के तखतपुर क्षेत्र मे हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबध ही हत्या का कारण बना। फिलहाल, पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी है। दरअसल, रविवार तड़के मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी एन्गल से जांच में जुटी इस दौरान पता चला कि मृतक जागेश्वर पाठक, पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया था। जिससे आरोपी और एवं उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक भी हो गया था। पुलिस की सक्रियता से 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दरअसल, परसाकांपा गांव निवासी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) गांव के ही पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। वो मंदिर में ही रहता था। रोजाना की तरह रविवार सुबह 6 बजे उसकी मां बेटे जागेश्वर को चाय देने मंदिर पहुंची। तब, मंदिर के बाहर बेटे की खून से लथपथ लाश देखी। वो चिल्लाने लगी और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा, कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। जिस तरीके से पुजारी की हत्या की गई थी, उसे देखकर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को भांप लिया। उन्होंने जांच के लिए टीम बनाई और सभी को अलर्ट कर अलग-अलग एंगल पर जांच करने के निर्देश दिए।
Bilaspur Murder Case: शनिवार की दरमियानी रात हुआ मर्डर
पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक पुजारी का गांव के ही एक ग्रामीण की पत्नी से प्रेम संबंध था। जिस महिला से पुजारी का प्रेम संबंध था उस महिला का अपने पति से 6 महीने पहले सामाजिक तलाक भी हो गया था। महिला के पति को जब ये भनक लगी की उसकी पत्नी का संबंध पुजारी से है तो उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शनिवार को आरोपी अपने 3 साथियों के साथ मंदिर में पहुंचा। आरोपियों ने पुजारी को बताया कि उनकी मोटरसाइकिल की पूजा करनी है। पुजारी जब मोटरसाइकिल की पूजा करने आया तो आरोपियों ने उसकी उसकी हत्या ईंट और पाइप से पीटकर कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस पुजारी की हत्या हुई वो मंदिर में ही रहकर पूजा पाठ कराने का काम करता था। मृतक के पिता भी मंदिर में रहकर पूजा पाठ कराने का काम करते थे। पिता की मृत्यु के बाद बेटे को ये जिम्मेदारी मिली थी।
वारदात वाले दिन क्या हुआ
तखतपुर पुलिस की शिकायत में मृतक पुजारी रात 8 बजे घर से खाना खाकर मंदिर आया। मंदिर में आकर पुजारी सोने चला गया। देर रात अंजान लोगों ने धावा बोलकर उसे पकड़ लिया। पुजारी को काबू में करने के बाद बदमाशों ने ईंट और पाइप से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब मृतक की मां मंदिर में बेटे को चाय नाश्ते के लिए बुलाने आई तो उसकी कोई आवाज उसे सुनाई नहीं पड़ी। मृतक की मां जैसे ही मंदिर के प्रांगण में पहुंची वहां उसके बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों की मदद से पुजारी की मां ने तखतपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।