Bastar Flood Aid: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों के लिए MP के बाद गोवा सरकार देगी 5 करोड़ रुपए की मदद, CM साय ने जताया आभार

CG Express
Bastar Flood Aid

Bastar Flood Aid : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लगातार हो रही बारिश से कई गांव जलमग्न हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। इस कठिन परिस्थिति में एकजुटता दिखाते हुए गोवा सरकार ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।

गोवा सरकार ने बस्तर बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने भी बस्तर पीड़ितों की मदद के लिए राशि दी थी।

CM साय ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- “आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद। यह सहयोग प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राहत में मददगार साबित होगा।”

साय ने आगे कहा कि यह कदम दर्शाता है कि देश हर संकट में एकजुट होकर खड़ा रहता है। आपदा की घड़ी में यह सहयोग निश्चित रूप से बस्तर के प्रभावित परिवारों को संबल देगा।

Read More : कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दादागिरी! वन मंत्री के कार्यालय में की तोड़फोड़, इधर रायपुर में भी किया पथराव, महिला पुलिसकर्मी घायल

बस्तर में अब भी हालात चुनौतीपूर्ण

बस्तर के कई इलाकों में भारी बारिश और नदियों के उफान से हालात गंभीर बने हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर अब भी लोग प्रभावित हैं। सरकार ने पीड़ितों तक मदद पहुँचाने के लिए जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रीय एकजुटता की मिसाल

मध्यप्रदेश और अब गोवा सरकार की मदद से यह साफ है कि प्राकृतिक आपदा के समय राजनीतिक और भौगोलिक सीमाएं मायने नहीं रखतीं। जरूरत है केवल सहयोग की, और यही भावना बस्तर के लोगों को मजबूती दे रही है।

 

Share This Article