नगर टुण्डरा में नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय टुण्डरा द्वारा दिव्य और मनमोहक झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर अध्यक्ष छ्तराम साहू ने ज्योति प्रज्वलित कर किया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था, अपने अंदर छिपी बुराइयों का संहार कर देवी गुणों को जीवन में उतारना। झांकी का मुख्य आकर्षण राजयोग मैडिटेशन का अभ्यास कर परमात्मा से विशेष शक्ति प्राप्त करने वाली छोटी-छोटी कन्याएँ चैतन्य मूर्ति के रूप में नजर आईं।
इस कार्यक्रम का संचालन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी गंगा बहन एवं ब्रह्माकुमारी दिनेश्वरी बहन ने किया। मीडिया प्रभारी प्रकाश साहू, पनित धीवर, पुजारी ठंडाराम और संस्था प्रभारी ब्रह्माकुमारी गंगा सहित नगरवासी और संस्था से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।


