CG Assistant Professor Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में छह साल बाद असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने 700 पदों पर भर्ती की अनुमति दी है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल भी शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए इसी महीने प्रस्ताव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) को भेजा जाएगा।
सीएम और वित्त मंत्री का बयान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह निर्णय युवाओं को रोजगार देने और उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण माहौल तैयार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस पहल से प्रदेश की उच्च शिक्षा प्रणाली को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
Read More : वक्फ कानून पर आ गया फैसला… सुप्रीम कोर्ट ने मान ली मुस्लिमों की ये दलील, सरकार भी संतुष्ट
कॉलेजों में रिक्त पदों की स्थिति
- प्रदेश के 335 सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 5335 पद स्वीकृत हैं।
- इनमें से 3033 पद भरे हुए हैं, जबकि 2302 पद अभी भी रिक्त हैं।
- सबसे ज्यादा रिक्त पद कॉमर्स (250+) में हैं।
- मैथ्स, इंग्लिश, हिंदी, बॉटनी, जूलॉजी, केमेस्ट्री और फिजिक्स में भी 150 से अधिक पद खाली हैं।
- राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र में 100 से ज्यादा पद रिक्त हैं।
भर्ती का इतिहास: 16 वर्षों में केवल 3 बार
पिछले 16 वर्षों में छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती बहुत सीमित बार हुई है।
- 2009: 32 विषयों में 878 पद
- 2014: 27 विषयों में 966 पद
- 2019: 27 विषयों में 1384 पद
- 2025: चौथी बार भर्ती की तैयारी (700 पद)
इस बार प्रतिस्पर्धा और कठिन
2019 में 1384 पदों के लिए 25 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब हालात और चुनौतीपूर्ण होंगे, क्योंकि:
- NET और PhD धारकों की संख्या पहले से ज्यादा है।
- हाल ही में जारी CG SET 2024 में करीब 6 हजार अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं। ऐसे में आगामी भर्ती परीक्षा में प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी होने वाली है।


