Raipur Latest Crime News: रायपुर। रायपुर में पति से परेशान होकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। शरीर में इन्फेक्शन हो गया। अब 4 दिन बाद DKS अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना पुरानी बस्ती थाना इलाके की है।
पीड़िता की बहन ने बताया कि पति शिवम गोस्वामी ने उसे रात को घर से बाहर निकाल दिया था। उससे मारपीट की थी। गर्दन पर लात रख दिया था। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी है। बहन के मुताबिक शादी के बाद से ही पति महिला को प्रताड़ित कर रहा था।
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद 10 सितंबर को पीड़िता काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12-12.30 बजे महिला बाहर बैठी हुई थी, तभी उसने अचानक खुद पर आग लगा ली और महिला थाने के अंदर घुस गई। थाने में मौजूद स्टाफ से महिला को चीखते चिल्लाते हुए देखा तो वह तत्काल उसकी तरफ भागे। उन्होंने पानी डालकर आग को बुझाई।
महिला के शरीर के कुछ कपड़े आग की चपेट में आकर जल गए हैं। वहीं, शरीर का कुछ काफी आग में जख्मी हो गया। इसके बाद तत्काल महिला को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया है। जहां 4 दिन बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
read more: BJP: 14 करोड़ सदस्यों के साथ बीजेपी बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, जेपी नड्डा का ऐलान
बहन बोली- लव मैरिज के बाद से मारता-पीटता था पति
अस्पताल में महिला की बहन ने बताया कि साल 2020 में पीड़िता ने रायपुर के ही शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद बहन को बहुत समस्या हो रही थी। शिवम बाहर जुआ खेलता है, सट्टा खेलता है। घर आकर बहन से मारपीट करता था। कहता था कि, तेरी बहन को चाकू मार दूंगा, भाई को चाकू मार दूंगा। घर में आग लगा दूंगा।
‘दिवाली के पहले बहन का सिर फोड़ दिया था’
पीड़िता की बहन ने बताया था कि आधी-आधी रात को बहन को घर से बाहर निकाल देता था। कहता था कि, तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। साल 2020 में उसने बहन का सिर भी फोड़ दिया था। दिवाली के पहले पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी किए थे। कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हालांकि इस घटना के बाद पुरानी बस्ती थाने में आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज किया है। लेकिन आरोपी पति अब तक फरार हैं।