Jashpur Road Accident: जशपुर जिले के जुरूडांड में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 से ज्यादा घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूडांड के श्रद्धालु मंगलवार रात गणेश विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले थे। विसर्जन में करीब 150 श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान रात करीब 11 बजे रायकेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में घुस गई। गाड़ी ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया।
Read More : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, फोन पर फोटो से तय होती थी डील, कमरों में होती थी सप्लाई
नशे में था ड्राइवर, लोगों ने पीटा
वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद भीड़ ने बोलेरो ड्राइवर सुख सागर यादव को पकड़कर जमकर पीटा। वो नशे में था। मारपीट में घायल ड्राइवर को भी इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
2021 में पत्थलगांव में हुई थी घटना
साल 2021 में जिले के पत्थलगांव में ऐसी ही एक दुर्घटना हुई थी। 15 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में गांजा से भरे एक चार पहिया वाहन बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई थी। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गईं थी और 12 लोग घायल हो गए थे।