Teeja Pola 2025 पलारी। सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में भाजपा महिला मंडल पलारी संडी रोहांसी के तत्वावधान में तीजा पोरा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर अध्यक्ष योगेश चंद्राकर, विपिन बिहारी वर्मा, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, सुलोचना यादव और सुनीता वर्मा शामिल हुए।
स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष संडी मिथलेश मुकेश साहू ने किया। उत्सव में कुर्सी दौड़, मटका फोड़, सुई-धागा दौड़, रंगोली, महेंदी, सुपर जोड़ी, मकड़ी दौड़ और चूड़ी डाल जैसे आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि योगेश चंद्राकर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हरतालिका तीज के दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश की विधिवत पूजा करती हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Read More : CG News : मेडिकल लोन दिलाने टीचर से बाबू ने मांगा 10 परसेंट, एसीबी ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार
वहीं, जनपद अध्यक्ष बलौदा बाजार एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना यादव ने कहा कि तीजा पोरा केवल त्यौहार नहीं बल्कि भाई-बहन और परिवार के रिश्तों को मजबूत करने का पर्व है। इस अवसर पर बहनें मायके आकर अपने सुख-दुख साझा करती हैं, जिससे रिश्तों में गहराई आती है।
Teeja Pola 2025 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में सत्यभामा साहू, पवन वर्मा, विजय कोसले, मनोज आडील, महेंद्र साहू, उमेश यदु, भीम यादव, मंजू हीरादास रात्रे, निलिमा चरण कोसले, संतोषी मानिकपुरी, खुशबू बंजारे, सुरजा चेलक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और मंडल पदाधिकारी शामिल हुए।
सांस्कृतिक और पारंपरिक माहौल में सम्पन्न हुआ यह आयोजन सामाजिक समरसता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करता नजर आया।