Prisoner Escaped From Raipur Central Jail: रायपुर सेंट्रल जेल से कैदी भागा, काट रहा था उम्रकैद की सजा, सर्च ऑपरेशन शुरू

CG Express
Prisoner Escaped From Raipur Central Jail

Prisoner Escaped From Raipur Central Jail : रायपुर सेंट्रल जेल कैंपस से गुरुवार, 21 अगस्त को एक कैदी फरार हो गया। कैदी उस दौरान मौका पाकर भाग गया जब उसे पांच कैदियों के साथ वेल्डिंग काम के लिए महिला जेल के पास ले जाया जा रहा था। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मंच गया है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

ऐसे भागा कैदी

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे पांच कैदियों को जेल परिसर में बने महिला जेल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग के काम के लिए ले जाया गया था।

Read More : जिला अस्पताल में महिला गार्ड ने मरीज को लगाया इंजेक्शन, फोटो वायरल होने पर मचा बवाल, कलेक्टर ने थमाया नोटिस

उम्रकैद की सजा काट रहा था कैदी

इस दौरान, एक कैदी मौका पाकर वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि यह कैदी लंबे समय से जेल में बंद था और वो उम्रकैद की सजा काट रहा था।

सर्च ऑरेशन शुरू

कैदी के भागने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और कैदी को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

Share This Article