Monday, Dec 1, 2025
Search
Login
CG Express News CG Express News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • धर्म-समाज-संस्था
  • युवा-शिक्षा-रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • बॉलीवुड
  • लाइफस्टाइल
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मौसम अपडेट
  • Web Story
Reading: Asaduddin Owaisi On Pak PM: पाक पीएम शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी पर असदुद्दीन ओवैसी का सीधा जवाब, कह दी इतनी बड़ी बात
Font ResizerAa
CG Express NewsCG Express News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • धर्म-समाज-संस्था
  • युवा-शिक्षा-रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • बॉलीवुड
  • लाइफस्टाइल
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मौसम अपडेट
  • Web Story
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • धर्म-समाज-संस्था
  • युवा-शिक्षा-रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • बॉलीवुड
  • लाइफस्टाइल
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मौसम अपडेट
  • Web Story
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Foxiz. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CG Express News > Blog > अंतरराष्ट्रीय > Asaduddin Owaisi On Pak PM: पाक पीएम शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी पर असदुद्दीन ओवैसी का सीधा जवाब, कह दी इतनी बड़ी बात
अंतरराष्ट्रीयब्रेकिंग न्यूज

Asaduddin Owaisi On Pak PM: पाक पीएम शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी पर असदुद्दीन ओवैसी का सीधा जवाब, कह दी इतनी बड़ी बात

CG Express
Last updated: August 13, 2025 9:27 pm
By CG Express
Share
Asaduddin Owaisi On Pak PM
Asaduddin Owaisi On Pak PM
SHARE

Asaduddin Owaisi On Pak PM: नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से सिंधु जल समझौते को लेकर भारत को दी गई धमकी पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने करारा हमला किया है। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तानी नेता को बकवास नहीं करना चाहिए। साथ ही, ओवैसी ने उन्हें भारत की मिसाइल शक्ति ‘ब्रह्मोस’ की भी चेतावनी दी।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारत की लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइल का जिक्र करते हुए कहा, “हमारे पास ब्रह्मोस है।” उन्होंने कहा है कि जब उन्हें (शहबाज शरीफ को) नौ एयरबेसों पर हमले की खबर मिली, तब वे स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने हुए थे। उन्हें ऐसी बकवास नहीं करनी चाहिए। वे देश के प्रधानमंत्री हैं। ऐसी भाषा का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ओवैसी ने आगे कहा, “भारत सरकार ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है। अपने तरीकों को सुधारने के बजाय, आप हमें धमकी दे रहे हैं। ऐसी धमकियां काम नहीं करेंगी। बस, बहुत हो गया।” बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया गया था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

शहबाज शरीफ ने क्या कहा था?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में कहा था, “दुश्मन (भारत) पाकिस्तान से पानी की एक बूंद भी नहीं छीन सकता। आपने हमारे पानी को रोकने की धमकी दी थी। अगर आप ऐसा करने की कोशिश करते हैं, तो पाकिस्तान आपको ऐसा सबक सिखाएगा, जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे।” शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा।

वहीं, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भी हाल ही में परमाणु धमकी दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर ने कहा था,  “हम एक परमाणु राष्ट्र हैं। अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं, तो हम दुनिया के आधे हिस्से को अपने साथ ले जाएंगे।”

भारत ने इन बयानों पर कड़ा विरोध करते हुए कहा कि परमाणु तलवारें लहराना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ऐसे बयानों से उनकी गैर-जिम्मेदारी का अंदाजा लगाना चाहिए। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत इस तरह की परमाणु धमकियों के आगे नहीं झुकेगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
TAGGED:age of asaduddin owaisiasaduddin owaisi breaking newsasaduddin owaisi contact numberasaduddin owaisi email idasaduddin owaisi family backgroundasaduddin owaisi family photoasaduddin owaisi family picsasaduddin owaisi in hindiasaduddin owaisi latest newsasaduddin owaisi news in hindiasaduddin owaisi news todayAsaduddin Owaisi On Pak PMasaduddin owaisi personal lifeasaduddin owaisi recent highlightsasaduddin owaisi twitter accountasaduddin owaisi twitter latestasaduddin owaisi twitter newsasaduddin owaisi young photoswho is asaduddin owaisi
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article Students Playing Free Fire in School Students Playing Free Fire in School : स्मार्ट टीवी पर छात्र पढ़ाई छोड़ खेलते दिखे फ्री फायर, वायरल वीडियो से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
Next Article Bhopal Latest News Bhopal Latest News: फैक्ट्री से क्लोरीन गैस रिसाव, आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Follow US

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow

Must Read

June 1, 2025

छत्तीसगढ़ में होगी 5 हज़ार शिक्षकों की भर्ती, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

रामगोपाल साहू बने टुण्डरा तहसील अध्यक्ष, भोजराम साहू उपाध्यक्ष

नगर के देवी मंदिरों में 327 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित, नवरात्रि पर्व पर आस्था का उत्सव

नवरात्रि में छोटी कन्याएँ बनीं चैतन्य मूर्ति, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था ने मनाई दिव्य झांकी

नरधा के आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया पोषण माह, संतुलित आहार का दिया संदेश

Chhattisgarh Police Housing

Chhattisgarh Police Housing : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों के आवास जर्जर, 22 प्रतिशत जवानों को ही मिल पाए क्वार्टर, हाईकोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी

- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Cloudburst In Jammu and Kashmir
अंतरराष्ट्रीयब्रेकिंग न्यूज

Cloudburst In Jammu and Kashmir: कठुआ में बादल फटने से तबाही, सात लोगों ने तोड़ा दम, बचाव अभियान जारी

2 Min Read
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के गंदे इरादे फिर उजागर, कब सुधरेगा पड़ोसी?

8 Min Read
SC on Waqf Law
अंतरराष्ट्रीय

SC on Waqf Law : वक्फ कानून पर आ गया फैसला… सुप्रीम कोर्ट ने मान ली मुस्लिमों की ये दलील, सरकार भी संतुष्ट

2 Min Read
Gold-Silver Price Today
बिजनेसब्रेकिंग न्यूज

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

6 Min Read

About Us

छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। cgexpressnews.com इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए cgexpressnews.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

👤 Editor: Umesh Sahu

Email: support@cgexpressnews.com

Mobile: +91-9243614911

Address: Naya Raipur, Chhattisgarh

More Links

  • Privacy Policy
  • Cg Express News – About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions

© 2025 CG Express News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

CG Express News CG Express News
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

%d