Monday, Feb 2, 2026
Search
Login
CG Express News CG Express News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • धर्म-समाज-संस्था
  • युवा-शिक्षा-रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • बॉलीवुड
  • लाइफस्टाइल
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मौसम अपडेट
  • Web Story
Reading: PM Fasal Bima Yojana: 30 लाख किसानों के लिए खुशखबरी! आज खाते में आएंगे PMFBY के पैसे, कृषि मंत्री करेंगे ट्रांसफर
Font ResizerAa
CG Express NewsCG Express News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • धर्म-समाज-संस्था
  • युवा-शिक्षा-रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • बॉलीवुड
  • लाइफस्टाइल
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मौसम अपडेट
  • Web Story
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • धर्म-समाज-संस्था
  • युवा-शिक्षा-रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • बॉलीवुड
  • लाइफस्टाइल
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • मौसम अपडेट
  • Web Story
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2026 Foxiz. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CG Express News > Blog > अंतरराष्ट्रीय > PM Fasal Bima Yojana: 30 लाख किसानों के लिए खुशखबरी! आज खाते में आएंगे PMFBY के पैसे, कृषि मंत्री करेंगे ट्रांसफर
अंतरराष्ट्रीयबिजनेसब्रेकिंग न्यूज

PM Fasal Bima Yojana: 30 लाख किसानों के लिए खुशखबरी! आज खाते में आएंगे PMFBY के पैसे, कृषि मंत्री करेंगे ट्रांसफर

CG Express
Last updated: August 11, 2025 10:47 am
By CG Express
Share
PM Fasal Bima Yojana
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
SHARE

PM Fasal Bima Yojana: नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत 30 लाख किसानों को 3200 करोड़ रुपये की फसल बीमा दावा राशि ट्रांसफर करेंगे। राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान PMFBY दावा राशि ट्रांसफर की जाएगी। शिवराज सिंह चौहान के अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और राज्य के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Contents
  • मध्य प्रदेश के किसानों को भेजे जाएंगे 1156 करोड़ रुपये (PM Fasal Bima Yojana)
  • देरी होने पर लगाया जाएगा 12 प्रतिशत का जुर्माना
  • आंध्र के किसानों को हुआ था नुकसान
  • साल 2016 में शुरू किया गया था पीएमएफबीवाई

मध्य प्रदेश के किसानों को भेजे जाएंगे 1156 करोड़ रुपये (PM Fasal Bima Yojana)

एक आधिकारिक बयान के अनुसार कुल दावा राशि में मध्य प्रदेश के किसानों को 1156 करोड़ रुपये, राजस्थान के किसानों को 1121 करोड़ रुपये , छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपये और अन्य राज्यों के किसानों को 773 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक नई, आसान और सुविधाजनक दावा निपटान प्रणाली लागू की है, जिसके तहत राज्य के प्रीमियम अंशदान का इंतजार किए बिना, केवल केंद्रीय सब्सिडी के आधार पर दावों का आनुपातिक भुगतान किया जा सकेगा।

देरी होने पर लगाया जाएगा 12 प्रतिशत का जुर्माना

PM Fasal Bima Yojana: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में कहा, ”खरीफ 2025 सत्र से, अगर कोई राज्य सरकार अपने सब्सिडी अंशदान में देरी करती है, तो उस पर 12 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाएगा और इसी तरह, अगर बीमा कंपनियां भुगतान में देरी करती हैं तो उन पर भी 12 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाएगा।”

आंध्र के किसानों को हुआ था नुकसान

PM Fasal Bima Yojana: शिवराज सिंह चौहान ने पिछले महीने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए बताया था कि मोदी सरकार ने पूर्ववर्ती राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (NAIS) को PMFBY में बदल दिया, जिसमें किसानों को हुए नुकसान के दावों का 21 दिनों के अंदर निपटान करने का आदेश दिया गया। कृषि मंत्री ने कहा, ”कुछ राज्यों ने घोषणा की थी कि वे किसान बीमा प्रीमियम का खर्च खुद उठाएंगे। लेकिन, आंध्र प्रदेश में तत्कालीन जगन सरकार लगातार 3 सालों तक प्रीमियम में अपने राज्य के हिस्से का योगदान करने में विफल रही। जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान हुआ क्योंकि उन्हें उनके उचित फसल बीमा का लाभ नहीं मिला।”

साल 2016 में शुरू किया गया था पीएमएफबीवाई

PM Fasal Bima Yojana: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) की 2016 में शुरुआत के बाद से इसके तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये के दावों का निपटान किया है, जबकि किसानों ने केवल 35,864 करोड़ रुपये का प्रीमियम चुकाया है।

यह भी पढ़ें :- Paramedical Vacancy 2025: पैरामेडिकल पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही है आवेदन की आखिरी तारीख, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
TAGGED:birsa pradhan mantri fasal bima yojanapradhan mantri fasal bima yojanapradhan mantri fasal bima yojana 2024pradhan mantri fasal bima yojana 2024 applypradhan mantri fasal bima yojana 2025pradhan mantri fasal bima yojana 2025 cscpradhan mantri fasal bima yojana csc loginpradhan mantri fasal bima yojana form pdfpradhan mantri fasal bima yojana karnatakapradhan mantri fasal bima yojana last datepradhan mantri fasal bima yojana maharashtrapradhan mantri fasal bima yojana odishapradhan mantri fasal bima yojana onlinepradhan mantri fasal bima yojana online applypradhan mantri fasal bima yojana pmfbypradhan mantri fasal bima yojana statuspradhan mantri fasal bima yojana upscpradhan mantri fasal bima yojana-assamwhat is pradhan mantri fasal bima yojana
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article Aaj Ka Rashifal 17 September 2025 Rashifal 11 August 2025: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे महादेव, चमक उठेगी किस्मत, पढ़ें पूरा राशिफल
Next Article Today Weather Update 14 September 2025 Aaj Ka Mausam : अभी नहीं थमेगी बारिश! अगले 3 दिन झमाझम बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Follow US

FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow

Must Read

June 1, 2025

छत्तीसगढ़ में होगी 5 हज़ार शिक्षकों की भर्ती, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

रामगोपाल साहू बने टुण्डरा तहसील अध्यक्ष, भोजराम साहू उपाध्यक्ष

नगर के देवी मंदिरों में 327 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित, नवरात्रि पर्व पर आस्था का उत्सव

नवरात्रि में छोटी कन्याएँ बनीं चैतन्य मूर्ति, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था ने मनाई दिव्य झांकी

नरधा के आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया पोषण माह, संतुलित आहार का दिया संदेश

Chhattisgarh Police Housing

Chhattisgarh Police Housing : छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों के आवास जर्जर, 22 प्रतिशत जवानों को ही मिल पाए क्वार्टर, हाईकोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी

- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Nursing Student Bathing Video
ब्रेकिंग न्यूजराष्ट्रीय

Nursing Student Bathing Video-2: युवक ने छात्रा का नहाते हुए बनाया वीडियो, सरकारी अस्पताल का मामला, ऐसे हुआ खुलासा

2 Min Read
MP IPS Transfer
अंतरराष्ट्रीय

MP IPS Transfer : राज्य सरकार ने इतने IPS अधिकारियों का किया तबादला, बदले गए यहां के एसपी, आदेश जारी

1 Min Read
DA Hike Latest News
अंतरराष्ट्रीय

DA Hike Latest News: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता 11% बढ़ा, मिलेगा इतने महीनों का एरियर, जेब होगी भारी

3 Min Read
Social Media Abuse Case
अंतरराष्ट्रीय

Social Media Abuse Case : गाली-गलौज और अश्लील वीडियो डालकर फालोअर बढ़ाने वाली दो सगी बहनों पर FIR, देखें Video

2 Min Read

About Us

छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। cgexpressnews.com इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए cgexpressnews.com या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

👤 Editor: Umesh Sahu

Email: support@cgexpressnews.com

Mobile: +91-9243614911

Address: Naya Raipur, Chhattisgarh

More Links

  • Privacy Policy
  • Cg Express News – About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions

© 2025 CG Express News. All Rights Reserved. Developed by Nimble Technology

CG Express News CG Express News
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

%d