Drunk Police Constable Video : रायगढ़ में थप्पड़ों की गूंज से हिला थाना…जब कानून के रक्षक ही बन बैठे बवाल के पात्र…!देखें Video…2

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में डायल 112 का एक आरक्षक नशे में बेकाबू हो गया और साथी पुलिसकर्मियों पर बेल्ट से हमला कर दिया। बदले में एक आरक्षक ने उसे आठ थप्पड़ जड़ दिए।

CG Express News
Highlights
  • नशे में धुत आरक्षक ने अस्पताल में साथी पर बेल्ट से किया हमला
  • जवाब में दूसरे आरक्षक ने जड़े 8 थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
  • डायल 112 का मामला, अस्पताल परिसर में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

रायगढ, 7 जुलाई। Drunk Police Constable Video :  पुलिस महमे में अनुशासन की गूंज एक बार फिर विवादों के थपेड़े में बह गई। डायल 112 के एक आरक्षक की हरकत ने विभाग की साख को शर्मसार कर दिया, जब वह नशे की हालत में अपने ही साथी पर बेल्ट लेकर टूट पड़ा।

यह वाकया तब और सनसनीखेज हो गया जब उसी थाने में मौजूद एक और पुलिसकर्मी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नशे में धुत आरक्षक को तड़ातड़ आठ थप्पड़ जड़ दिए। पूरा घटनाक्रम अस्पताल परिसर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

नशे में धुत आरक्षक (Drunk Police Constable Video) का व्यवहार बेकाबू

सूत्रों के अनुसार, नशे में धुत आरक्षक का व्यवहार बेकाबू (Drunk Police Constable Video)था। पहले उसने डायल 112 के ड्राइवर के साथ मारपीट की और फिर अस्पताल में अपने ही साथी पर बेल्ट चला दी। इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य आरक्षक ने सार्वजनिक रूप से अनुशासन की मर्यादा सिखाते हुए उसे थप्पड़ों से जवाब दिया।

पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से आरोपी आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए (Drunk Police Constable Video)हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब कानून के रखवाले ही नियंत्रण खो दें, तो आम जनता किस पर भरोसा करे?

इसे पढ़ें : Fake CBI call Bilaspur : पोर्न ट्रैप में फंसा सिक्योरिटी गार्ड, ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर वसूले 4 लाख

इसे भी पढ़ें : Viral Video Raigarh : शराब के नशे में झूमते दिखे 2 वर्दीधारी जवान, हंगामा देख मच गया बवाल, SP ने दिए जांच के आदेश

Share This Article
Follow:
CG Express News: छत्तीसगढ़, देश-दुनिया, क्राइम, टेक्नोलॉजी, खेल, बॉलीवुड और बिजनेस की ताज़ा, भरोसेमंद खबरें और गहराई से रिपोर्टिंग। तेज़, सही और अपडेटेड।